• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़: जंक्शन बस स्टैंड पर आपदा मॉकड्रिल, धमाके और आगजनी के बीच रेस्क्यू का अभ्यास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़,जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास को वास्तविक आपदा जैसी परिस्थितियों में आयोजित कर विभिन्न विभागों की तत्परता और समन्वय की परख की गई।

    दोपहर करीब 4:15 बजे बस स्टैंड पर धमाकों और आगजनी की काल्पनिक सूचना मिलते ही पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    अभ्यास के दौरान आग पर काबू पाया गया और घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 7 घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, वहीं रोडवेज द्वारा यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई।

    करीब 45 मिनट तक चले इस मॉकड्रिल में सभी विभागों ने अनुशासन और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। मौके पर डॉ. खुशाल यादव और नरेंद्र सिंह मीणा उपस्थित रहे और पूरे ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

    जिला कलेक्टर ने कहा कि इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभागों के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।

    इस दौरान उम्मेदी लाल मीना, अरविंद, मांगीलाल और मीनाक्षी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    स्पेस और ऊर्जा के माध्यम से जीवन में बदलाव लाने वाले विशेषज्ञ: Rahul Ramesh Parse ने Vastu Prabhaa के जरिए बनाई एक विशिष्ट पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां लोग जीवन में संतुलन, समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में रहते हैं,…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *