राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में RAJ-UNNATI के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और परिवेदनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट और सोशल ऑडिट को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की प्रगति का सतत मूल्यांकन किया जा सके। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जन-आकांक्षाओं को पूरा करना है और इसके लिए प्रशासन को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।








