• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा: पीएम श्री स्कूल में HPV वैक्सीन जागरूकता कैंप, बालिकाओं को टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादरा में शुक्रवार को एचपीवी (HPV) वैक्सीन को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक करना था।

    कार्यक्रम में एसडीएम भागीरथ राम चौधरी, बीसीएमओ डॉ. लक्ष्य चौधरी, डॉ. संदीप पूनिया, डॉ. नवीन घनघस, पूर्व प्रधान संतोष बेनीवाल, पूर्व पार्षद शारदा स्वामी सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और वैक्सीन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

    एसडीएम भागीरथ राम चौधरी ने कहा कि कई गंभीर बीमारियां वैक्सीनेशन के कारण जड़ से समाप्त हो चुकी हैं, इसलिए एचपीवी वैक्सीन भी बालिकाओं के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति नहीं रखनी चाहिए।

    बीसीएमओ डॉ. लक्ष्य चौधरी ने जानकारी दी कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को यह वैक्सीन लगाई जाती है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं डॉ. संदीप पूनिया ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय भादरा में यह वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध है और अधिक से अधिक बालिकाओं को इसका लाभ लेना चाहिए।

    विद्यालय के उप प्राचार्य ओम प्रकाश सुड्डा ने भी जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में फैली भ्रांतियों से बचना जरूरी है। संस्था प्रधान रमेश कुमार शर्मा ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।

    कार्यक्रम में अन्य उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार साझा करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *