• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जैसलमेर में भीषण गर्मी का असर, कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बदला स्कूल समय

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी |जैसलमेर, राजस्थान | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है।

    नए आदेश के अनुसार, 24 अप्रैल से इन कक्षाओं के स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों और परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही उपस्थित रहना होगा।

    प्रशासन ने यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए येलो अलर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार, 25 अप्रैल से जिले में लू का प्रभाव बढ़ने की संभावना है और अगले तीन दिनों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार को ही अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन पर असर साफ दिखाई दे रहा है।

    तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छा रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां रेतीले धोरों के कारण गर्मी का प्रभाव अधिक होता है, वहां स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

    कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को लू और गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखना है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह
    डॉक्टरों ने भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, बच्चों को धूप में बाहर जाने से बचाना चाहिए और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए। यदि किसी को चक्कर, कमजोरी या थकान महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

    प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    जहानाबाद में युवक का शव मिलने से सनसनी, 3 दिन से लापता अरुण कुमार की हत्या की आशंका

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़ जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के बदलू बिगहा गांव में…

    Continue reading
    जहानाबाद: अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन-ऑटो टक्कर, बड़ा हादसा टला

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़ जिले में शुक्रवार देर शाम पटना-गया रेलखंड पर सेवनन हॉल्ट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *