• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ब्यावर: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जालिया द्वितीय से प्रदेशव्यापी “ग्राम विकास रथ अभियान” का किया शुभारंभ, बोलीं- जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी घर-घर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी |ब्यावर | समाचार वाणी न्यूज़
    उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने आज ब्यावर जिले की मसूदा पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत जालिया द्वितीय से राज्य सरकार के प्रदेशव्यापी “ग्राम विकास रथ अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आमजन और सरकार के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करेगा।

    दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

    उन्होंने कहा कि ग्राम विकास रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचेगी, जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।

    कार्यक्रम में मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कानावत, जिला अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष श्रीराम जाट, मंडल प्रभारी श्री जगदेव सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सादिक अहमद, पूर्व सरपंच श्री अशोक साहू एवं श्री ओम जेदीया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    जयपुर स्कूल छात्रा मौत मामला: CCTV फुटेज ने खोले नए राज, 18 महीने तक बुलिंग का आरोप; परिवार ने स्कूल प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा अमायरा की मौत के मामले में सामने…

    Continue reading
    संजय राउत का बड़ा दावा: “नितिन गडकरी को बदनाम कर रहे हैं बीजेपी के ही नेता”, महाराष्ट्र की राजनीति में मचा बवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *