• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा की बेटी पलक कारेला का अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में चयन, जाट समाज संस्थान ने दी शुभकामनाएं

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ निवासी श्री राकेश कारेला की प्रतिभाशाली बेटी पलक कारेला का अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जाट समाज संस्थान, भादरा की ओर से पलक और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

    संस्थान पदाधिकारियों ने कहा कि पलक कारेला ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे भादरा, हनुमानगढ़ जिले, राजस्थान और देश का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

    जाट समाज संस्थान ने अपने संदेश में कहा कि खेलों के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए गर्व का विषय है। पलक की सफलता यह दर्शाती है कि यदि प्रतिभा को सही दिशा और परिवार का सहयोग मिले तो युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।

    संस्थान ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पलक के उज्ज्वल, स्वर्णिम और सफल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा ऊंचा लहराकर देश को गौरवान्वित करेंगी।

    इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने भी पलक कारेला की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

    जाट समाज संस्थान, भादरा
    एकता • सेवा • संस्कार • स्वाभिमान

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *