• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मंडई वीयर परियोजना की समीक्षा, डीएम अलंकृता पाण्डेय ने प्रभावित रैयतों को समय पर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जहानाबाद में मंडई वीयर परियोजना को लेकर जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें परियोजना कार्यों की प्रगति और प्रभावित रैयतों को मुआवजा भुगतान की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रभावित रैयतों को समय पर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का जल्द निपटारा किया जाए।

    शनिवार को आयोजित इस समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मंडई वीयर परियोजना की कुल स्वीकृत राशि 56.38 करोड़ रुपये है। इसमें अब तक 781 रैयतों को 37.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

    बैठक के दौरान सिंचाई प्रमंडल घोसी के कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि मौजा तड़वा में भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (एलपीसी) जारी नहीं होने के कारण कुछ रैयतों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। इस पर डीएम अलंकृता पाण्डेय ने मोदनगंज के अंचल अधिकारी को तत्काल लंबित एलपीसी जारी करने का निर्देश दिया।

    जिला भू-अर्जन कार्यालय को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी लंबित एलपीसी मामलों की अमीन से मापी कराकर सोमवार तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए। वहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता को रैयतीकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

    समीक्षा बैठक में संवेदक द्वारा जानकारी दी गई कि मौजा अनंतपुर में निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को मशीनरी और मानव बल बढ़ाने का निर्देश देते हुए तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा।

    डीएम ने सिंचाई प्रमंडल घोसी के कार्यपालक अभियंता को सतत लीज के तहत जारी एलपीसी का शीघ्र निबंधन कराने और प्रभावित रैयतों को समय पर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

    बैठक में अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल घोसी सहित कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंडई वीयर परियोजना क्षेत्र के सिंचाई विकास और किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को भारत का सबसे बड़ा व्यवसाय एवं उद्यमिता मंच बनाने का विजन प्रस्तुत किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Reseal.in के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Founder & CEO) श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को…

    Continue reading
    Mr. Pandurang Jaganrao Raut ने Laxmi Trading Services को भारत की विश्वसनीय इलेक्ट्रिकल सप्लाई कंपनी बनाया, गुणवत्ता और विश्वास से लिखी सफलता की प्रेरणादायक कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हर सफल व्यवसाय की शुरुआत छोटे कदमों से होती है, लेकिन उसे बड़ी सफलता तक पहुँचाने के लिए आवश्यक होती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *