• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद: डीएम अलंकृता पाण्डेय ने किया ‘नन्हें कदम’ दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर दिया जोर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    Alankrita Pandey
    ने शुक्रवार को पर्यवेक्षण गृह और ‘नन्हें कदम’ विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के नियमित संचालन और निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीएम ने सिविल सर्जन को समय-समय पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने साफ-सफाई, भोजन, शुद्ध पेयजल, शिक्षा और वस्त्र जैसी मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता की भी समीक्षा की।

    डीएम ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की देखभाल और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इसके बाद जिला पदाधिकारी ने ‘नन्हें कदम’ विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संस्थान में रह रही एक बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टरों से ली। सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को बच्ची के सभी मेडिकल दस्तावेज व्यवस्थित रखने और लगातार चिकित्सकीय परामर्श जारी रखने का निर्देश दिया गया।

    निरीक्षण के दौरान डीएम ने संस्थान की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और वहां किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिया कि संस्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जरूरतमंद बच्चों और इच्छुक अभिभावकों को इस सरकारी सुविधा की जानकारी मिल सके और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

    इस अवसर पर मनोज कुमार पांडे, विनोद कुमार सिंह, विवेक नन्दन, निपुन कुमारी, विजेता रंजन और विनोद पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, QR कोड वाले दान बॉक्स से जांच को मिली नई दिशा; ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से भी होगी पूछताछ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है।…

    Continue reading
    शिंदे गुट में शामिल होते ही सचिन अहिर को बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति निर्विरोध चुने गए

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *