• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद: 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ निंदनीय, केंद्र सरकार पर बरसे राजद विधायक राहुल शर्मा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे राजद विधायक Rahul Sharma ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को जनहित और लोकहित की चिंता नहीं है, बल्कि चुनाव को प्राथमिकता दी जा रही है।

    विधायक राहुल शर्मा ने देश में तेल और सोने के संकट के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता से तेल बचाने और सोना नहीं खरीदने की अपील कर रहे हैं, जबकि देश में तेल और गैस का संकट पिछले कई महीनों से बना हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के दौरान यह संकट सरकार को क्यों दिखाई नहीं दिया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल चुनावी राजनीति में व्यस्त हैं और आम जनता की समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोने के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि देश का सबसे ज्यादा सोना बड़े उद्योगपतियों और बड़े व्यापारिक घरानों के पास है, जहां कार्रवाई होनी चाहिए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात समेत कई राज्यों में बड़े व्यापारियों के पास भारी मात्रा में सोना मौजूद है, लेकिन वहां छापेमारी नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, शादी-विवाह जैसे जरूरी कार्यों के लिए सोना खरीदने वाले आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

    नीट परीक्षा रद्द होने के मामले पर विधायक ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लगातार परीक्षा संबंधी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ “अत्यंत निंदनीय” है।

    राहुल शर्मा ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद सरकार का सचेत नहीं होना यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं इसमें मिलीभगत की आशंका है।

    उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्र और उनके परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि दोषियों को जल्द पकड़कर जनता के सामने लाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    भादरा के विवेकानंद हॉस्पिटल को 7 लाख रुपये की बड़ी सौगात, लुहारीवाला परिवार ने गाइनो ओटी के लिए दिया सहयोग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भादरा स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग…

    Continue reading
    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर साइंस पार्क का किया अवलोकन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने विकसित भारत विकास गौरव यात्रा के अंतर्गत अजमेर में निर्माणाधीन साइंस पार्क का अवलोकन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *