• Create News
  • ▶ Play Radio
  • अनुशासित और जनोन्मुख पुलिसिंग अपनाने की सलाह, आईजी विकास वैभव ने की अपराध नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उनके दौरे को लेकर पुलिस महकमे में विशेष उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें गमला भेंट कर सम्मानित किया, वहीं सम्मान गार्ड द्वारा सलामी भी दी गई।

    आईजी विकास वैभव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सदर एवं घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर क्राइम एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक और जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

    बैठक के दौरान आईजी ने सभी थानाध्यक्षों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया और थाना स्तर पर लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, शराबबंदी अभियान, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

    आईजी विकास वैभव ने पुलिस अधिकारियों को थाना स्तर पर जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करें और पुलिस के प्रति उनका भरोसा बढ़े।

    उन्होंने साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बदलते समय में पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम और अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है, ताकि वे नई चुनौतियों का प्रभावी तरीके से सामना कर सकें।

    आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन, सक्रियता और जनोन्मुख पुलिसिंग अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अधिक जवाबदेह, कार्यशील और संवेदनशील बनाना समय की आवश्यकता है। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाकर आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना रहा।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका परमाणु समझौते पर जिनेवा में होंगे हस्ताक्षर, मेजबानी पाकिस्तान करेगा, लेकिन समारोह इस्लामाबाद से दूर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में होने जा रहे हैं। इस…

    Continue reading
    सीएम भजनलाल शर्मा की 3 बड़ी बैठकें: जनकल्याण शिविर, किसानों को राहत और जयपुर के सौंदर्यीकरण पर फोकस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर तीन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें कर प्रशासनिक अधिकारियों को जनकल्याण, कृषि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *