• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा में युवाओं की नशा विरोधी रैली: एडवोकेट हिमालय चौधरी के आह्वान पर सैकड़ों युवा सड़कों पर उतरे, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    भादरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ सोमवार को युवाओं ने एकजुट होकर जनजागरण का संदेश दिया। एडवोकेट हिमालय चौधरी के आह्वान पर आयोजित इस विशाल नशा विरोधी रैली में सैकड़ों युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से युवाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

    जन चेतना भवन, भादरा से शुरू हुई यह जागरूकता रैली मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक और मूर्ति चौक से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ते नशे, विशेष रूप से चिट्टा कारोबार पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

    ज्ञापन में युवाओं ने नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई, नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के उपचार हेतु विशेष नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन, रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा शिकायतों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

    पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी ने रैली में शामिल सभी युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक विरोध नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस गंभीर विषय पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाएगा और भादरा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करेगा।

    रैली के दौरान युवाओं ने “नशा मुक्त भादरा – सुरक्षित भविष्य हमारा” तथा “चिट्टा मुक्त राजस्थान” जैसे नारों के माध्यम से जनजागरण का संदेश दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि क्षेत्र का युवा वर्ग नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    कृषिमित्र कटोल के संस्थापक श्री दिनेश शेषराव ठाकरे: आधुनिक कृषि, नवाचार और किसान सशक्तिकरण की मिसाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों को माना जाता है। बदलते समय में…

    Continue reading
    डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा AMS Institute of Information and Technology, अशोक कुमार का मिशन युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के डिजिटल युग में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव मानी जाती है। इसी सोच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *