• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़ में ‘नारी चौपाल–नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम सम्पन्न, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ विस्तृत संवाद

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ में “नारी चौपाल–नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

    कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला केंद्रित योजनाओं एवं सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने और सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

    इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया नियंत्रण, लिंगानुपात सुधार एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान सर्वाइकल कैंसर जागरूकता विषयक नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिनके माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और समय पर जांच के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही महिला संरक्षण एवं सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं और सहायता केंद्रों की जानकारी भी साझा की गई।

    कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती दमयंती बैनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र पारीक, जिला मंत्री श्री मुरलीधर सोनी, श्री राकेश मेहंदीरत्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राहुल गांधी के धरना, संसद बाधित करने और जंतर-मंतर की कथित पत्थरबाजी के विरोध में जयपुर में भाजपा का विशाल प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मार्च

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने, संसद की कार्यवाही बाधित करने तथा…

    Continue reading
    राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: 15 अगस्त तक होंगे 3 साल से जमे अधिकारियों के तबादले, निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *