• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर CM भजन लाल शर्मा ने किया नमन, बोले- राष्ट्र गौरव और सुशासन के थे प्रतीक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिख साम्राज्य के संस्थापक, अद्वितीय योद्धा एवं राष्ट्र गौरव के प्रतीक महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक कोटिशः नमन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह का जीवन पराक्रम, सुशासन, राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक गौरव का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण, सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित की।

    भजन लाल शर्मा ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने अपने साहस, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर एक शक्तिशाली एवं समृद्ध सिख साम्राज्य की स्थापना की। उनका शासन न्याय, समानता और लोककल्याण की भावना पर आधारित था, जिसने भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और जनसेवा के प्रति महाराजा रणजीत सिंह का समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

    उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह द्वारा स्थापित सुशासन और सामाजिक समरसता के आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *