• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भारतीय किसान संघ का नोहर में नशे और चोरी के खिलाफ अभियान, SP को सौंपा ज्ञापन; अवैध होटल और शराब पर कार्रवाई की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय किसान संघ की नोहर शाखा की बैठक अध्यक्ष प्रताप सिंह सहारन की अध्यक्षता में कृषक विश्राम गृह, नोहर में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं, नशाखोरी, अवैध रूप से संचालित होटलों तथा अवैध शराब की बिक्री पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

    गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते समाज इन समस्याओं के प्रति जागरूक नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संकट में पड़ सकता है। इसी उद्देश्य से भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे तथा विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

    संगठन ने निर्णय लिया कि नशा विरोधी अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा तथा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    बैठक के बाद कार्यवाहक थाना अधिकारी नोहर के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

    प्रमुख मांगें

    भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में निम्न मांगें रखीं—

    • क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
    • अवैध रूप से संचालित होटलों की सघन जांच कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त प्रतिष्ठानों को बंद कराया जाए।
    • बैंकों के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि किसानों और आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले गिरोहों पर अंकुश लगाया जा सके।
    • क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।

    कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

    बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग, महामंत्री पृथ्वी साहू, उपाध्यक्ष गंगाराम बेनीवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गोदारा, बनवारी सहारण, प्रताप सिंह सहारण, देवीलाल, दिनेश कुमार सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सुरक्षा, युवाओं का भविष्य

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    “अपोलो फार्मेसी में टैगोर इंस्टीट्यूट के 7 विद्यार्थियों का चयन, फार्मासिस्ट पद पर बनाएंगे करियर”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | छत्तीसगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ किसी विद्यार्थी की वर्षों की मेहनत तब सार्थक होती है, जब पढ़ाई…

    Continue reading
    “मनोज जरांगे पाटील : ‘पाटील मेरी गाड़ी में बैठिए और…’ डिफेंडर गाड़ी पर लगे आरोपों पर जरांगे पाटील ने दिया स्पष्टीकरण”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील इन दिनों पश्चिम महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने मराठा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *