• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कलेक्टर विजय दयाराम के. से की मुलाकात, जिले की प्रमुख समस्याओं से कराया अवगत

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    अवास कैवर्त | छत्तीसगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. से कलेक्टर कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों ने जिले की विभिन्न जनसमस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया तथा जिले के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

    कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि वे नवगठित जिले की जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस जिले में वे पूर्व में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें क्षेत्र की परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग और सुझावों के साथ जिले के विकास को नई गति दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कई ऐसे मुद्दे होते हैं जिनकी जानकारी प्रशासन तक मीडिया के माध्यम से ही पहुंचती है। इसलिए प्रशासन हमेशा मीडिया के रचनात्मक सुझावों का स्वागत करता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर गंभीरता से कार्य करेगा।

    बैठक के दौरान जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सिद्दीकी ने जिले में सक्रिय भू-माफियाओं द्वारा फर्जी नक्शा एवं बटांकन के माध्यम से सरकारी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर भी कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया।

    जिला प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडे ने जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बाईपास सड़क निर्माण के लिए उच्चस्तरीय प्रशासनिक पहल करने की मांग रखी। उनका कहना था कि बाईपास बनने से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

    प्रेस क्लब के सचिव योगेंद्र सिंह नहरेल ने बताया कि आदिवासी बहुल मरवाही विकासखंड आज भी अनेक सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से वंचित है। उन्होंने प्रशासनिक उपेक्षा के कारण क्षेत्र के समग्र विकास में आ रही बाधाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इस दिशा में विशेष पहल की आवश्यकता बताई।

    प्रेस क्लब सदस्य अमित तिवारी ने सुझाव दिया कि प्रशासन की साप्ताहिक टीएल बैठक समय-समय पर मरवाही में भी आयोजित की जानी चाहिए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस सुझाव पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    बैठक के दौरान संयुक्त सचिव अजीत गहलोत, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनी तथा अन्य पत्रकारों ने भी जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को विस्तारपूर्वक रखा। कलेक्टर ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित के विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

    इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा, उमेश अग्रवाल, संतोष नामदेव, संजय अग्रवाल, राकेश राजपूत, सुहैल आलम, सूरज यादव, प्रयास कैवर्त, वीरेंद्र पांडे, चंद्रसेन पातस्कर, राजेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

    बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले के विकास एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई।

  • Awas Kaiwart

    Special Reporter in Samachar Vani News

    Related Posts

    भादरा में 26 जुलाई को लगेगा हृदय रोग परामर्श शिविर, SMS हॉस्पिटल जयपुर के प्रोफेसर डॉ. बी.एस. पचार देंगे विशेषज्ञ परामर्श, आयुष्मान योजना के तहत मिलेगा निःशुल्क उपचार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़ राजस्थान के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ एवं सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल, जयपुर…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में साइबर क्राइम कंट्रोल बैठक की, R4C और 1930 हेल्पलाइन का लिया जायजा, कहा- प्रदेश को देंगे सुरक्षित और भयमुक्त डिजिटल वातावरण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *