• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली खाद जब्त; गोदाम सीज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद बनाने वाली एक कथित फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की संदिग्ध खाद, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया। प्रशासन ने गोदाम को तत्काल प्रभाव से सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, भादरा-नोहर बाईपास पर होटल डिजर्ट और सोनी एजेंसी के सामने स्थित एक खाली गोदाम में किसान से मिली सूचना के आधार पर देर रात कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान गोदाम में हरियाणा के सिरसा स्थित एक कंपनी के नाम से कथित रूप से नकली खाद तैयार किए जाने का मामला सामने आया।

    छापेमारी में भारी मात्रा में तैयार खाद, पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए। प्रशासन का प्रारंभिक अनुमान है कि किसानों को नकली खाद बेचने की साजिश रची जा रही थी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंच सकता था।

    कार्रवाई के दौरान भादरा के एसडीएम भागीराम चौधरी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। अधिकारियों ने बरामद सामग्री को जब्त कर गोदाम को सीज कर दिया है।

    प्रशासन ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और प्रयोगशाला परीक्षण के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    बताया गया कि यह कार्रवाई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और कृषि विभाग को मिली शिकायतों के बाद की गई। स्थानीय स्तर पर किसानों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    “अपोलो फार्मेसी में टैगोर इंस्टीट्यूट के 7 विद्यार्थियों का चयन, फार्मासिस्ट पद पर बनाएंगे करियर”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | छत्तीसगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ किसी विद्यार्थी की वर्षों की मेहनत तब सार्थक होती है, जब पढ़ाई…

    Continue reading
    “मनोज जरांगे पाटील : ‘पाटील मेरी गाड़ी में बैठिए और…’ डिफेंडर गाड़ी पर लगे आरोपों पर जरांगे पाटील ने दिया स्पष्टीकरण”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील इन दिनों पश्चिम महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने मराठा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *