• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज का नाम अब ‘बलिदानी योद्धा मेजर विकास भांभू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय’, शहीद परिवार ने जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान सरकार ने हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर “बलिदानी योद्धा मेजर विकास भांभू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हनुमानगढ़” करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद शहीद मेजर विकास भांभू के परिजनों ने जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

    शहीद परिवार ने कहा कि जिला कलक्टर द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई अनुशंसा इस महत्वपूर्ण निर्णय में निर्णायक साबित हुई। उन्होंने कहा कि मेजर विकास भांभू के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण न केवल परिवार के लिए सम्मान का विषय है, बल्कि पूरे हनुमानगढ़ जिले और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

    जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नाम बलिदानी योद्धा मेजर विकास भांभू के नाम पर होने से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और समर्पण की प्रेरणा मिलेगी।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, शहीद के नाना एवं वरिष्ठ नेता मंगतूराम गोदारा, शहीद के ताऊ एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनीराम भांभू, अधिवक्ता सुखवीर भांभू, लक्ष्मण धेतरवाल, युवा नेता सुशील गोदारा, मोहित भांभू, संदीप सहारण, शंकर धेतरवाल सहित शहीद परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    शहीद परिवार ने राजस्थान सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मेजर विकास भांभू का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में सेवा और समर्पण का संदेश मिलता रहेगा। यह निर्णय वीर सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    “अपोलो फार्मेसी में टैगोर इंस्टीट्यूट के 7 विद्यार्थियों का चयन, फार्मासिस्ट पद पर बनाएंगे करियर”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | छत्तीसगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ किसी विद्यार्थी की वर्षों की मेहनत तब सार्थक होती है, जब पढ़ाई…

    Continue reading
    “मनोज जरांगे पाटील : ‘पाटील मेरी गाड़ी में बैठिए और…’ डिफेंडर गाड़ी पर लगे आरोपों पर जरांगे पाटील ने दिया स्पष्टीकरण”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील इन दिनों पश्चिम महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने मराठा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *