• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भोरमदेव से गूंजा शिवभक्ति का संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधायक भावना बोहरा ने किया UNA Music के प्रथम भक्ति गीत का विमोचन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने UNA Media Network के म्यूजिक प्लेटफॉर्म UNA Music के पहले भक्ति गीत “चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर” का भव्य विमोचन एवं पोस्टर रिलीज किया।

    यह भक्ति गीत विधायक भावना बोहरा की 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को समर्पित है। गीत का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, नारी शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

    गीत में अमरकंटक से पवित्र मां नर्मदा का जल लेकर भोरमदेव महादेव तक की कांवड़ यात्रा का भावपूर्ण चित्रण किया गया है। इसमें कठिन मार्ग, संघर्ष, संकल्प, श्रद्धा और शिवभक्ति को संगीत एवं भावपूर्ण शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

    “चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर” केवल एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, दृढ़ इच्छाशक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी संदेश भी देता है। यह गीत उन सभी शिवभक्तों को समर्पित है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी आस्था और संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा पूर्ण करते हैं।

    कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों ने गीत की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    “चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर” अब UNA Music चैनल पर उपलब्ध है, जहां शिवभक्त और संगीत प्रेमी इस भक्ति गीत का आनंद ले सकते हैं।

  • Awas Kaiwart

    Special Reporter in Samachar Vani News

    Related Posts

    CWG 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन; आनंद महिंद्रा ने खिलाड़ियों की मेहनत और संघर्ष को किया सलाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान…

    Continue reading
    IND vs SL टेस्ट सीरीज: टीम इंडिया के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे साई सुदर्शन, फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *