• Create News
  • ▶ Play Radio
  • CWG 2026: ग्लासगो में लहराया तिरंगा, राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी ने महिला 70 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। ग्लासगो में आयोजित इस प्रतियोगिता में उनकी शानदार जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है।

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री ने दी बधाई

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि अरुंधति चौधरी की यह स्वर्णिम सफलता पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुंधति ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल भारत का तिरंगा ग्लासगो में लहराया है, बल्कि देश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए भी प्रेरणा का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    उज्ज्वल भविष्य की कामना

    मुख्यमंत्री ने अरुंधति चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

    #Cheer4Bharat #CWG2026

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *