• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भक्ति और उत्साह से सम्पन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा, आशा कौशिक की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    संवाददाता | आवास कैवर्त | कुम्हारी/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही| ग्राम पंचायत कुम्हारी स्थित मां नागेश्वरी मंदिर प्रांगण में रविवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस भव्य आयोजन का संचालन मां नागेश्वरी राज मिस्त्री मजदूर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

    कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का नेतृत्व समिति अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। इस दौरान संरक्षक पुरुषोत्तम रजक, उपाध्यक्ष आनंद सिंह एवं सतीश रजक, कोषाध्यक्ष लखन लहरें, उपकोषाध्यक्ष अंकुश रजक, सचिव बोधन सिंह मार्को एवं उपसचिव धन सिंह ने सक्रिय योगदान दिया।

    पूजन-अर्चन का कार्य वेदाचार्य पंडित रघुनाथ प्रसाद शास्त्री, दिवाकर प्रसाद शास्त्री एवं मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही सुप्रसिद्ध भजन गायक आशा कौशिक की प्रस्तुति। उनके भजनों ने पूरे माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु तालियों और जयकारों के बीच देर तक भजनों का आनंद लेते रहे।

    पूरे दिन पूजा-पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रसाद वितरण के साथ लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी।

    समिति ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सामूहिक भागीदारी से ही ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन सफल बनते हैं। साथ ही भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

    📄 Download News

  • Awas Kaiwart

    Special Reporter in Samachar Vani News

    Related Posts

    बिहार के सीवान में AK-47 चलने के बाद एसपी हटाए गए, जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई थी फायरिंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार के सीवान में 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांस्टेबल द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने…

    Continue reading
    सोशल मीडिया सेंसरशिप पर खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 5 महीनों में जारी हुए 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *