• Create News
  • ▶ Play Radio
  • नोहर में शिक्षा को मिलेगा नया आयाम: विद्यालयों की लैब निर्माण हेतु 5.62 करोड़ की स्वीकृति

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    संवादाता | राजेश चौधरी | हनुमानगढ़/नोहर |
    नोहर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया (भाजपा) की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की स्वीकृति से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लैब निर्माण एवं उपकरणों हेतु 5 करोड़ 62 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

    किन विद्यालयों को मिलेगा लाभ?

    • GGSSS नोहर

    • GSSS खुईंया

    • GSSS पाण्डुसर

    • GSSS सोनड़ी

    • GSSS टोपरियां

    • MGGSS नं. 1 नोहर

    • GSSS झेदासर

    • GSSS पल्लू
      प्रत्येक विद्यालय को भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान लैब निर्माण एवं उपकरणों हेतु 67.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
      इसके अलावा GSSS न्योलखी को जीव विज्ञान लैब निर्माण एवं उपकरणों हेतु 22.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम

    इस निर्णय से नोहर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। आधुनिक प्रयोगशालाओं के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की उच्च स्तरीय पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

    पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    📄 Download News

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    बिहार के सीवान में AK-47 चलने के बाद एसपी हटाए गए, जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई थी फायरिंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार के सीवान में 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांस्टेबल द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने…

    Continue reading
    सोशल मीडिया सेंसरशिप पर खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 5 महीनों में जारी हुए 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *