• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 2 WhatsApp पर अब आपकी आवाज सुनते ही AI देगा जवाब, नए फीचर…..

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    OpenAI ने WhatsApp पर ChatGPT का नंबर लॉन्च किया था. पहले यह चैटबॉट सिर्फ टेक्स्ट का जवाब देता था. अब नया अपडेट आ चुका है. अब यह चैटबॉट न सिर्फ टेक्स्ट मैसेज, बल्कि इमेज और वॉयस मैसेज (ऑडियो फाइल) को भी समझकर जवाब दे सकता है.

    OpenAI ने WhatsApp पर अपने ChatGPT चैटबॉट के लिए एक नया अपडेट जारी किया है. अब यह चैटबॉट न सिर्फ टेक्स्ट मैसेज, बल्कि इमेज और वॉयस मैसेज (ऑडियो फाइल) को भी समझकर जवाब दे सकता है. OpenAI ने दिसंबर 2024 में Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर ChatGPT का नंबर लॉन्च किया था. शुरुआत में, यह चैटबॉट केवल टेक्स्ट आधारित सवालों के जवाब देता था, लेकिन अब इसमें नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं.

    कैसे काम करता है नया अपडेट?
    इस नए अपडेट की जानकारी सबसे पहले Android Authority ने दी. रिपोर्ट के अनुसार, अब WhatsApp पर उपलब्ध ChatGPT चैटबॉट यूजर्स द्वारा भेजी गई इमेज और ऑडियो फाइल्स को समझ सकता है और उनके आधार पर टेक्स्ट में जवाब दे सकता है. हालांकि, फिलहाल यह वॉयस मैसेज का जवाब ऑडियो में नहीं देगा, बल्कि टेक्स्ट में ही रिप्लाई करेगा.

    WhatsApp पर ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करें?

    1. अपने फोन में ChatGPT का आधिकारिक नंबर +1-800-242-8478 सेव करें.
    2. इसके बाद, WhatsApp को दोबारा ओपन करें और अपने कॉन्टैक्ट्स में जाकर इस नंबर को खोजें.
    3. चैट ओपन करें और टेक्स्ट भेजकर बातचीत शुरू करें.
    4. आप टेक्स्ट के अलावा इमेज भेजकर भी सवाल पूछ सकते हैं.
    5. वॉयस मैसेज भेजकर भी सवाल पूछ सकते हैं, और यह चैटबॉट टेक्स्ट में जवाब देगा.

    आने वाले नए फीचर्स
    यह अपडेट सिर्फ एक शुरुआत है. OpenAI जल्द ही WhatsApp पर ChatGPT अकाउंट को लिंक करने की सुविधा देने वाला है. इससे यूजर अपने चैट हिस्ट्री को सिंक कर सकेंगे और पहले से की गई बातचीत को जारी रख सकेंगे. इसके अलावा, OpenAI ने हाल ही में “Deep Research” फीचर भी लॉन्च किया है. इस नए फीचर से यूजर जटिल रिसर्च से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और यह वेब पर जाकर मल्टी-स्टेप रिसर्च कर सकता है.

    Related Posts

    “सिवनी में लोकतंत्र की पाठशाला”; स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुआ बाल संसद चुनाव, विद्यार्थियों ने सीखा नेतृत्व का पाठ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। लोकतंत्र केवल किताबों में पढ़ने का विषय नहीं है, बल्कि इसे व्यवहार में समझना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य को…

    Continue reading
    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राजस्थान का गौरव; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाड़मेर के युवा बुनकर बरीगा राम को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि सामने आई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *