• Create News
  • ▶ Play Radio
  • किसान मेला-सह-पशु प्रदर्शनी का सफल समापन, उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    आत्मा (ATMA) द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-पशु प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों का उत्साह बढ़ता है और भविष्य में इस प्रकार के किसान मेलों एवं पशु प्रदर्शनियों का आयोजन और बेहतर व व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

    दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी में गाय, भैंस, बकरी एवं श्वान (डॉग) की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों में रविनंदन कुमार, नीरज कुमार, फुला देवी, लीला देवी, चमकीला देवी, शशांक शेखर, शिव कुमार, कपिलदेव यादव, लक्ष्मण कुमार, राजू चौधरी, भरत पासवान, सुधीर कुमार सहित अन्य किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों को नई तकनीकों, पशुपालन एवं कृषि विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होती है, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी मजबूती मिलती है।

    समापन अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के औपचारिक समापन की घोषणा की गई।

    इस अवसर पर
    जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार,
    सहायक निदेशक प्रक्षेत्र राम लखन ठाकुर,
    सहायक निदेशक बीज उत्पादन वर्षा,
    उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार एवं अनुप्रिति माला,
    डेयरी फील्ड ऑफिसर अनीता भारती,
    पशु शल्य चिकित्सक डॉ. अनीता,
    सहायक पोल्ट्री पदाधिकारी डॉ. रानी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *