• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस–2026 का भव्य उद्घाटन, AI को मिला विकास का नया आयाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    जयपुर (राजस्थान)। JECC, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस–2026 के उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर राज्य को डिजिटल भविष्य की ओर ले जाने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और पोर्टलों का शुभारंभ किया गया।

    मुख्यमंत्री ने नेशनल AI लिटरेसी प्रोग्राम, राजस्थान AI-ML पॉलिसी 2026, iStart LMS, राजस्थान AVGC-XR पोर्टल और राजस्थान AI पोर्टल लॉन्च किए। साथ ही, होलोग्राफी तकनीक के माध्यम से राजस्थान सरकार और गूगल, IIT दिल्ली, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच हुए एमओयू साइनिंग इवेंट का प्रदर्शन किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में AI अब केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। राज्य सरकार AI के नैतिक, जिम्मेदार और समावेशी उपयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह सम्मेलन स्टार्टअप, डिजिटल नवाचार, निवेश और समग्र विकास की असीम संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘डिजिटल राजस्थान’ के संकल्प को मजबूती देता है।

    कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से तथा माननीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    #RajasthanDigifest

    #आपणो_अग्रणी_राजस्था

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *