• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सीएम योगी से मुलाकात के बाद कपिलदेव ने दे दिया बड़ा बयान, अखिलेश यादव हुए खुश, कहा- बढ़ा हमारा उत्साह।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    वर्ष 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उनका एक बयान सामने आया है जिस पर अखिलेश यादव बहुत खुश हैं.

    साल 1983 में भारत को क्रिकेट की दुनिया में पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने शुक्रवार, 2 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने एक बयान दिया जो अब सुर्खियों में है.

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके बयान से खुश हो गए हैं. कपिल देव के बयान का वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करतेहुए सपा चीफ ने लिखा- सपा के समय लखनऊ में बने वर्ल्ड क्लास पुलिस मुख्यालय की महान क्रिकेटर कपिल देव जी जैसे अच्छे और सच्चे लोगों से मिली सराहना हमारा उत्साह बढ़ाती है. बड़ी सोच से प्राप्त हुई उपलब्धि का मोल और मान वही समझ सकता है, जिसने स्वयं बड़ी उपलब्धि पायी हो . सपा का काम, दुनिया में मान!

    कपिल देव ने क्या कहा?
    बता दें पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है और हम उत्तर प्रदेश को बदलते हुए देख रहे हैं. जिस प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है, वह प्रदेश सबसे अच्छा है.”

    दरअसल, कपिल देव ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस के दफ्तर की तारीफ की. जब कपिल ने यह बयान दिया तो उनके साथ पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार भी मौजूद थे. कपिल देव ने प्रशांत कुमार की ओर संकेत करते हुए कहा- मैं तो डीजीपी साहब की बड़ी तारीफ कर रहा था. कुमार साहब हद्द कर दी. कॉर्पोरेट ऑफिस से बड़ा ऑफिस लग रहा है. इतनी अच्छी सुविधा मिलती है और क्या चाहिए.

    इस दौरान कपिल देव ने इस साल फरवरी में सपंन्न हुए महाकुंभ की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इतने बेहतर इंतजाम थे कि 60 करोड़ लोग आए. उन्होंने कहा कि आज और पहले के यूपी में काफी अंतर है. बहुत बदलाव आया है.

  • Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *