• Create News
  • ▶ Play Radio
  • महाराणा प्रताप के तेज और मीराबाई की अनन्य भक्ति की साक्षी पुण्य धरा राजस्थान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जयपुर में आत्मीय स्वागत

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    महाराणा प्रताप के तेज, मीराबाई की अनन्य भक्ति और वीर परंपराओं की साक्षी पुण्य धरा राजस्थान में देश की प्रथम नागरिक, परम आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जयपुर आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

    इस गरिमामयी अवसर पर राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी की भी विशेष उपस्थिति रही। प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा के अनुरूप राष्ट्रपति जी के स्वागत में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की यह गौरवशाली माटी राष्ट्रपति जी की उपस्थिति से धन्य हुई है। उनका यह दौरा प्रदेश के लिए प्रेरणादायी और ऐतिहासिक क्षण है। स्वागत समारोह के दौरान पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य की झलक देखने को मिली।

    राष्ट्रपति जी के आगमन को लेकर जयपुर में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, हर स्तर पर राजस्थान की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। आमजन में भी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

     

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *