• Create News
  • ▶ Play Radio
  • दिल्ली में बारिश का कहर: 9 घंटे में 98 जगहों पर गिरे पेड़, दीवार ढही, जलभराव से लोग परेशान।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    दिल्ली में गुरुवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश ने तांडव मचा दिया. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन इसके बाद जलजमाव से लोगों को दिक्कतें हुई.

    दिल्लीवाले अब चाहते हैं कि ऐसी मुसीबतों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं जाएं, वरना मानसून में हालात और बिगड़ सकते हैं. वहीं पेड़ गिरने, दीवार ढहने और जलभराव ने दिल्ली को अस्त-व्यस्त कर दिया. छावला में दीवार गिरने से 3 लोग घायल हो गए, तो 9 घंटे में 98 जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें आईं. सड़कों पर पानी भर गया, गाड़ियां डैमेज हुईं और लोग परेशान रहे.

    सुबह 5:30 बजे छावला थाना इलाके के पपरावत गांव में तेज हवा से एक दीवार ढह गई. पास के मकान पर गिरी इस दीवार से ओमप्रकाश, लव और सौरभ घायल हो गए. तीनों को कैट एंबुलेंस से जाफरपुर के राव तुला राम हॉस्पिटल ले जाया गया. डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं. हादसा प्रह्लाद मंदिर के पास हुआ, जहां पड़ोसी की दीवार टूटकर साथ वाले घर पर जा गिरी.

    मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि तेज हवा और बारिश आएगी. रात 12 बजे से सुबह 9:30 तक फायर कंट्रोल रूम को पेड़ गिरने की 98 शिकायतें मिलीं.डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सबसे ज्यादा 71 कॉल सुबह 5 से 9 बजे के बीच आए. द्वारका की सोसाइटी और साउथ दिल्ली में पेड़ गिरने से दर्जनों गाड़ियां डैमेज हो गईं.

    द्वारका के विकास कुंज अपार्टमेंट के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि उनकी सोसाइटी में कई गाड़ियां पेड़ों के नीचे दब गईं. सेक्टर 8 और बाकी इलाकों में भी ऐसा ही हाल रहा.बारिश ने साउथ दिल्ली के देवली रोड, साकेत रोड, मेहरौली-बदरपुर रोड और नजफगढ़ के नगली बिहार जैसे इलाकों को पानी में डुबो दिया.

    सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोग जाम में फंसे और परेशान हुए. एक तरफ मौसम सुहाना हो गया, तो दूसरी तरफ जलभराव ने मुसीबत खड़ी कर दी.लोगों ने कहा कि ये बारिश कोई बहुत बड़ी नहीं थी, फिर भी दिल्ली ठप हो गई. तेज हवाओं ने पेड़ उखाड़ दिए, पुरानी दीवारें ढह गईं और सड़कें डूब गईं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकार ने पहले से तैयारी नहीं की?

  • Related Posts

    “Mr. Omraj Patil और Mrs. Chaitalee Omraj Patil ने ‘HOTEL THE SIGNATURE’ के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के आधुनिक दौर में मेहनत, दूरदृष्टि और आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करने वाले युवा उद्यमियों में Mr.…

    Continue reading
    “सोलर एनर्जी क्षेत्र में भरोसेमंद पहचान बना रही ‘RDC INFOTECH’, Mr. Rameshwar Chopade दे रहे गुणवत्तापूर्ण और प्रोफेशनल सोलर समाधान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के समय में बढ़ते बिजली खर्च और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता ने Renewable Energy को भविष्य की सबसे बड़ी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *