• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण, जनकल्याण पर फोकस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    आज सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र के अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे जी ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सदन को संबोधित किया। राज्यपाल महोदय ने अपने उद्बोधन में विगत दो वर्षों के दौरान प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की गई प्रमुख उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया।

    राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नीतिगत सुधारों, पारदर्शी प्रशासन और प्रभावी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने सामाजिक कल्याण, आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों की सराहना की।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल के अभिभाषण को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन और विचारों से प्रदेश के विकास तथा जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार आगामी समय में भी जनअपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए राजस्थान को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

    सत्र के दौरान राज्यपाल के संबोधन को सदन के सदस्यों ने गंभीरता से सुना और इसे राज्य के भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया। पंचम सत्र की शुरुआत राज्य के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    दिल्ली में सनसनी: पत्नी से नौकरानी को हटाने को लेकर हुआ था विवाद, डॉक्टर ने 15 साल से काम कर रही महिला की बेरहमी से हत्या

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश (माउंट कैलाश) में घरेलू सहायिका की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच…

    Continue reading
    इजरायल के लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले, 16 लोगों की मौत; US-ईरान शांति वार्ता भी टली

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। लेबनान और इजरायल के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *