• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजस्थान को 825 करोड़ से अधिक की राशि जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मटेरियल कंपोनेंट के अंतर्गत राजस्थान राज्य के लिए 825 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी किए जाने पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री द्वारा अग्रिम किश्त का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन भी प्रदान किया गया है, जिससे प्रदेश में चल रही योजनाओं को और गति मिलेगी।

    बैठक के दौरान राजस्थान में कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं तथा किसानों के सर्वांगीण उत्थान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सशक्त करने एवं कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान के किसान, ग्रामीण क्षेत्र एवं कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *