• Create News
  • ▶ Play Radio
  • अत्यधिक पाले से सरसों-चना की फसल बर्बाद, भारतीय किसान संघ ने मुआवजे की मांग उठाई

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    अत्यधिक पाले के कारण सरसों और चने की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर, नोहर तहसील जिला हनुमानगढ़ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपते हुए किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की।

    किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के कारण क्षेत्र में सरसों की फसल लगभग 100 प्रतिशत नष्ट हो गई है, जबकि चने की फसल को भी गंभीर नुकसान हुआ है। अचानक पड़े भीषण पाले से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और वे भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

    भारतीय किसान संघ ने मांग की कि तुरंत प्रभाव से गिरदावरी करवाई जाए और फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते राहत नहीं दी गई तो किसानों की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

    इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में
    महामंत्री पृथ्वी सिंह साहू, उपाध्यक्ष गंगाराम बेनीवाल, प्रताप सिंह सहारण, कृष्ण सारण सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से किसानों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

    अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मांग पत्र प्राप्त कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का आश्वासन दिया।

    संवाददाता: राजेश चौधरी

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *