• Create News
  • ▶ Play Radio
  • महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! असिस्टेंट प्रोफेसर समेत इस पद पर निकली भर्ती।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    अगर आप मेडिकल या पशुपालन क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर पशुधन विकास अधिकारी (LDO) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में पशुधन विकास अधिकारी (LDO) के 279 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 716 पद भरे जाएंगे.LDO पद के लिए उम्मीदवार के पास वेटरनरी साइंस या वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एमडी, एमएस, डीएनबी या पीएचडी की डिग्री आवश्यक है, साथ ही किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एक वर्ष का सीनियर रेजिडेंट अनुभव भी मांगा गया है.

    उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. आयोग की ओर से अलग से परीक्षा डेट्स और प्रवेश पत्र की जानकारी जारी की जाएगी.

    सैलरी की बात करें तो LDO को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700 रुपये से लेकर 1,82,200 रुपये हर महीने मिलेंगे. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं. इसके बाद ‘Online Application’ सेक्शन में जाएं. फिर उम्मीदवार संबंधित पद के लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें. अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क जमा करके फॉर्म सब्मिट करें.

  • Related Posts

    “Mr. Omraj Patil और Mrs. Chaitalee Omraj Patil ने ‘HOTEL THE SIGNATURE’ के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के आधुनिक दौर में मेहनत, दूरदृष्टि और आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करने वाले युवा उद्यमियों में Mr.…

    Continue reading
    “सोलर एनर्जी क्षेत्र में भरोसेमंद पहचान बना रही ‘RDC INFOTECH’, Mr. Rameshwar Chopade दे रहे गुणवत्तापूर्ण और प्रोफेशनल सोलर समाधान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के समय में बढ़ते बिजली खर्च और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता ने Renewable Energy को भविष्य की सबसे बड़ी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *