• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बेवर-भोगांव जीटी रोड पर रोडवेज बस और इंडेन गैस टैंकर की आमने-सामने टक्कर, कई घायल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | बेवर | समाचार वाणी न्यूज़
    बेवर-भोगांव जीटी रोड स्थित राजा भैय्या धुलाई केंद्र के सामने सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बेवर से भोगांव की ओर जा रही जयपुर डिपो की रोडवेज बस (संख्या RJ 20 PB 2460) और भोगांव से बेवर की ओर आ रहे इंडेन गैस टैंकर (संख्या UP 17 T 9055) में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इसके अलावा बस चालक और गैस टैंकर चालक भी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

    रोडवेज बस के चालक के अनुसार, हादसा स्टेरिंग फेल होने के कारण हुआ। टक्कर के बाद जीटी रोड पर लगभग एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

    पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    तहसील भादरा में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनी, जयंती पर विनम्र अभिवादन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तहसील भादरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।…

    Continue reading
    B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती पर भादरा में विनम्र अभिवादन: वर्मा हॉस्पिटल ने किया नमन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Bhadra (हनुमानगढ़): संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर भादरा क्षेत्र…

    Continue reading

    One thought on “बेवर-भोगांव जीटी रोड पर रोडवेज बस और इंडेन गैस टैंकर की आमने-सामने टक्कर, कई घायल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *