• Create News
  • ▶ Play Radio
  • प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    आगामी 28 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, प्रोटोकॉल एवं जन-सुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

    बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता और गंभीरता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री का यह आगमन अजमेर सहित पूरे राजस्थान के विकास कार्यों को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *