• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद में एलपीजी गैस आपूर्ति पर उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी सचिव सह वित्त विभाग (व्यय) की सचिव रचना पाटिल (आईएएस) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

    बैठक में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान रचना पाटिल ने जिले में गैस के स्टॉक, आपूर्ति की स्थिति और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

    उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में जिलेवासियों को गैस की कमी या वितरण में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान पाटिल ने गैस एजेंसी संचालकों से सीधा संवाद कर वर्तमान आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं की भी समीक्षा की गई।

    बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया और आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। इसके अलावा अनुमंडल कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया गया।

    रचना पाटिल ने शिकायत रजिस्टर की जांच करते हुए कुछ उपभोक्ताओं से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याएं समझीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि बिहार सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। साथ ही निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन प्रेस के माध्यम से यह जानकारी दी जाए कि जिले में गैस आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

    इस बैठक में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग कार्यक्रम’ का किया शुभारंभ, युवाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई सौगात

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर उपलब्ध कराने के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *