• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद में युवक का शव मिलने से सनसनी, 3 दिन से लापता अरुण कुमार की हत्या की आशंका

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के बदलू बिगहा गांव में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। शुक्रवार को गांव के बधार में उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    स्थानीय ग्रामीणों ने जब खेत (बधार) में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परस बिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सदर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    परिजनों के मुताबिक, अरुण कुमार पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अरुण का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई।

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

    इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    स्पेस और ऊर्जा के माध्यम से जीवन में बदलाव लाने वाले विशेषज्ञ: Rahul Ramesh Parse ने Vastu Prabhaa के जरिए बनाई एक विशिष्ट पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां लोग जीवन में संतुलन, समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में रहते हैं,…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *