• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़: हीटवेव के चलते स्कूलों का समय बदला, नर्सरी से 8वीं तक सुबह 7:30 से 12 बजे तक कक्षाएं

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी |हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालय समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से विचार-विमर्श के बाद आदेश जारी करते हुए कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया है।

    यह व्यवस्था 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक लागू रहेगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ का समय पूर्ववत ही रहेगा।

    जिला कलेक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश की अक्षरशः पालना सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में सुनिश्चित कराई जाए। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *