• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जयपुर में फिल्म ‘कृष्णावतारम’ की विशेष स्क्रीनिंग: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बोलीं- भगवान श्रीकृष्ण का जीवन नई पीढ़ी और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में भगवान श्रीकृष्ण के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम’ की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, फिल्म की अभिनेत्री संस्कृति जयाना, अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता तथा फिल्म की पूरी टीम की उपस्थिति में फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

    फिल्म देखने के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य, नेतृत्व और मानव मूल्यों की अद्भुत मिसाल है। उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणाएं आज भी समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    दिया कुमारी ने अभिनेत्री संस्कृति जयाना के अभिनय की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सशक्त, प्रभावशाली और भावपूर्ण अभिनय से अपने पात्र को जीवंत बना दिया है। उनकी प्रतिभा, समर्पण और अभिव्यक्ति ने दर्शकों के मन पर गहरी छाप छोड़ी है, जिससे फिल्म का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है।

    उन्होंने कहा कि फिल्म की पूरी टीम ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास किया है। यह प्रस्तुति दर्शकों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    उप मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि कला एवं सिनेमा के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक संदेश देने वाले ऐसे प्रयास सदैव प्रोत्साहित किए जाने चाहिए।

    कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर जिला प्रमुख राम चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी रवि नैय्यर, किशनपोल विधानसभा प्रत्याशी चंद्र मनोहर बटवाड़ा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक एवं औद्योगिक संगठनों से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

    दिया कुमारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और शिक्षाएं आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं तथा ऐसी प्रेरणादायी फिल्मों के माध्यम से इन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *