• Create News
  • ▶ Play Radio
  • Operation Sindoor के बाद राष्ट्रपति मुर्मू से मिले PM Modi, ऑपरेशन के बारे में दी पूरी जानकारी।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बैठक की तस्वीरें साझा की गई हैं. इसके साथ ही एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट भी जारी की गई है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से किए गए मिसाइल हमले के कुछ घंटे बाद बुधवार (7 मई, 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी.

    पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित जिन आतंकी ठिकानों पर हमला किया उनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 नागरिकों के नरसंहार के दो हफ्ते बाद ये मिसाइल हमले किए गए.

    राष्ट्रपति कार्यालय ने बैठक की तस्वीरें साझा कीं और ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी.

    ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कुछ अहम बातें
    १. बुधवार की सुबह शुरू किया गया यह अभियान भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की ओर से संयुक्त रूप से संचालित किया गया. बीती रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच 24 मिसाइलों से नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया गया, जिनमें मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और बहावलपुर स्थित प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल थे, ये वे स्थान हैं, जिन्हें आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र माना जाता है.

    २. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान में लगभग 70 आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई समझ-बूझकर, आनुपातिक और गैर-उग्र प्रकृति की थी, जिसमें नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे को छोड़कर, विशेष रूप से आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया था.

    ३. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी और भारतीय सेना की बहादुरी की जमकर सराहना की. कैबिनेट मंत्रियों ने इस सफल अभियान के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी रात भर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सैन्य कमांडरों के संपर्क में रहे, ताकि अभियान योजना के अनुरूप संपन्न हो.

    ४. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल हुईं। सैन्य अधिकारियों ने आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की क्लिप भी दिखाई.

    ५. कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने दशकों से पीओके और अपनी सीमाओं के भीतर आतंकी शिविरों, लॉन्च पैडों और भर्ती केंद्रों का एक नेटवर्क विकसित किया है.इस ऑपरेशन का उद्देश्य उन्हीं बुनियादों को ध्वस्त करना था.”

    ६. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार (8 मई) को सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित वरिष्ठ मंत्री मौजूद होंगे.

    ७. बैठक का एजेंडा विपक्षी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने पर केंद्रित है.

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खत्म: विदेश मंत्री मार्को रुबियो का ऐलान—‘ऑपरेशन फ्यूरी समाप्त, अब शांति वार्ता होगी’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे सैन्य टकराव को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco…

    Continue reading
    Pune : नसरापूर अत्याचार प्रकरण: पहले 5 दिन तक रखी नजर, फिर वारदात… खुद ही खोज में शामिल होकर करता रहा गुमराह

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Pune जिले के नसरापूर इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे राज्य को झकझोर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *