• Create News
  • ▶ Play Radio
  • CM भजनलाल शर्मा: पीएम मोदी के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के, युवा शक्ति से आत्मनिर्भर रक्षा तक भारत ने रचे नए कीर्तिमान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के लिए विश्वास, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

    जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में आयोजित “12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, नीतिगत पक्षाघात और निर्णयहीनता जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने इन समस्याओं को पीछे छोड़ते हुए सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रीय गौरव के नए मानक स्थापित किए हैं।

    उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश की बढ़ती प्रतिष्ठा दुनिया के सामने एक नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।

    युवा शक्ति बनी विकास की सबसे बड़ी ताकत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को नए अवसर मिले हैं। नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रमों, स्टार्टअप संस्कृति और खेलों को मिले अभूतपूर्व प्रोत्साहन ने युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

    उन्होंने कहा कि कभी रोजगार की तलाश करने वाला युवा आज नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजित करने वाला बन गया है। देश की युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उपलब्धियां

    मुख्यमंत्री ने रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि डीआरडीओ द्वारा बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण और भारतीय नौसेना की मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।

    उन्होंने कहा कि यह सफलता भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत, तकनीकी क्षमता और देशवासियों के विश्वास का परिणाम है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत लगातार मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

    सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर राजस्थान के 8 करोड़ नागरिकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; कर्जमाफी की पहली किस्त जारी, 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,029 करोड़ रुपये जमा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से अहिल्यादेवी होलकर…

    Continue reading
    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *