• Create News
  • ▶ Play Radio
  • विश्व रक्तदाता दिवस: CM भजनलाल शर्मा का आह्वान- आपका एक छोटा प्रयास किसी के जीवन की सबसे बड़ी आशा बन सकता है

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए रक्तदान को मानव सेवा का सबसे महान और पुनीत कार्य बताया। उन्होंने सभी नागरिकों से रक्तदान करने का संकल्प लेने और इस जनहितकारी अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान है। उन्होंने कहा कि हमारा एक छोटा-सा प्रयास किसी के जीवन की सबसे बड़ी आशा बन सकता है। रक्तदान के माध्यम से हम अनजान लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, प्रसव, गंभीर सर्जरी और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। ऐसे समय में रक्तदाता का योगदान किसी देवदूत से कम नहीं होता। रक्तदान से कई परिवारों को नई उम्मीद और नया जीवन मिलता है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान सरकार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और ब्लड बैंकों में सुरक्षित रक्तदान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

    युवाओं का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 से 65 वर्ष की आयु का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। एक बार किया गया रक्तदान तीन लोगों की जान बचाने में सहायक बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आकर रक्तदान अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देना चाहिए।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हम सभी नियमित रक्तदान का संकल्प लें और मानव सेवा के इस महान कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। रक्तदान करें, जीवनदान दें और समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की मिसाल कायम करें।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; कर्जमाफी की पहली किस्त जारी, 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,029 करोड़ रुपये जमा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से अहिल्यादेवी होलकर…

    Continue reading
    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *