• Create News
  • ▶ Play Radio
  • उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर साइंस पार्क का किया अवलोकन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने विकसित भारत विकास गौरव यात्रा के अंतर्गत अजमेर में निर्माणाधीन साइंस पार्क का अवलोकन कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    साइंस पार्क के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना विज्ञान, नवाचार और ज्ञान आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि साइंस पार्क युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां विज्ञान और तकनीक से जुड़ी नई संभावनाओं को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा।

    इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान का संकल्प तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार राज्य में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा ऐसे संस्थान भविष्य की पीढ़ी को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। अजमेर का यह साइंस पार्क भी इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, जिला कलेक्टर लोकबंधु, अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत तथा अजमेर शहर प्रभारी हेमंत विजय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; कर्जमाफी की पहली किस्त जारी, 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,029 करोड़ रुपये जमा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से अहिल्यादेवी होलकर…

    Continue reading
    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *