• Create News
  • ▶ Play Radio
  • PM मोदी का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर राजस्थान के 8 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के रहे हैं, जिन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

    जयपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, नीतिगत पक्षाघात और निर्णयहीनता की चुनौतियों से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने उस दौर को पीछे छोड़ते हुए सुशासन, पारदर्शिता और विकास आधारित शासन व्यवस्था को मजबूत किया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल नवाचार, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक कूटनीति और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का सबसे अधिक लाभ गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिला है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिली है।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनविश्वास और विकसित भारत के निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के अथक समर्पण का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णयों और विकास परियोजनाओं के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छुआ है।

    मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन देश को निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर करता रहेगा तथा भारत आने वाले वर्षों में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; कर्जमाफी की पहली किस्त जारी, 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,029 करोड़ रुपये जमा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से अहिल्यादेवी होलकर…

    Continue reading
    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *