• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘मुझे भी अब देर रात होने वाली है’, एक समिट में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दे दिया था हिंट?

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से ठीक पहले एक समिट में हिस्सा लिया था. उन्होंने कार्यक्रम के आखिरी में एक बड़ा हिंट दिया था.

    भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ और ज्यादा तनाव बढ़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन से ठीक पहले एक कार्यक्रम इंडिया एट 2047 समिट में हिस्सा लिया था. उन्होंने अपने भाषण के आखिरी में एक बड़ा हिंट दिया था, जो कि अधिकतर लोग नहीं समझ पाए. पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इसमें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हिंट दिया था.

    पीएम मोदी ने एक समिट के दौरान तारीफ की थी. उन्होंने आखिरी में कहा, ”मैं एक बार फिर इस समिट के लिए बधाई देता हूं और मुझे भी…अब देर रात होने वाली है, फिर भी आप इतनी बड़ी तादाद में मौजूद हैं, यह अपने आप में उज्जवल भविष्य की निशानी है.” दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर इस समिट में हिंट दे दिया था.

    ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए आतंकी ठिकाने –
    भारतीय सेना ने मंगलवार और बुधवार की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में सबसे बड़ा नुकसान जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को हुआ है. उसके परिवार के 14 लोगों के मारे जाने की खबर है. मारे गए लोगों में मसूद अजहर की पत्नी, बेटा, बड़ी बहन और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं.

    हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
    पाकिस्तान भारत के साथ तनाव की स्थिति के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार एलओसी पर सीजफायर तोड़ रहा है. भारतीय सेना ने भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है.

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *