• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनकल्याण शिविरों की प्रगति की समीक्षा, 1 जुलाई से शुरू होने वाले VB-G RAM G अभियान को जनआंदोलन बनाने के दिए निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर में संचालित ग्रामीण एवं शहरी जनकल्याण शिविरों की प्रगति तथा आगामी 1 जुलाई से शुरू होने वाले VB-G RAM G अभियान की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविरों के माध्यम से लाभान्वित नागरिकों की संख्या, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा विभागवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई से देशभर में प्रारंभ होने वाला VB-G RAM G अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान में अभियान की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और इसके क्रियान्वयन में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि हर गांव और हर पात्र परिवार तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना के साथ संचालित यह अभियान विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दें।

    बैठक में अभियान की तैयारियों, विभागीय समन्वय, जनजागरूकता कार्यक्रमों और लाभार्थियों तक योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए सभी अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    हनुमानगढ़ में ‘जय खेल-जय गांव’ ग्रामीण क्रिकेट महाकुंभ का आगाज़ आज, 4 दिनों तक गांव की प्रतिभाएं दिखाएंगी दम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ‘जय खेल-जय गांव‘ की भावना को साकार करते हुए हनुमानगढ़ जिले के चाहूवाली क्रिकेट ग्राउंड में 28 जून से 1…

    Continue reading
    सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर CM भजन लाल शर्मा ने किया नमन, बोले- राष्ट्र गौरव और सुशासन के थे प्रतीक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिख साम्राज्य के संस्थापक, अद्वितीय योद्धा एवं राष्ट्र गौरव के प्रतीक महाराजा रणजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *