• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दूसरे दिन गिरा भारतीय शेयर बाजार, 400 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 24250 के नीचे।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दूसरे दिन गिरा भारतीय शेयर बाजार, 400 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 24250 के नीचे

    सीमा पर जारी भारत पाकिस्तान तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार से लेकर रुपये तक पर दिख रहा है. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद दोपहर को सेंसेक्स 400 अंक नीचे फिसल गया. जबकि निफ्टी भी 24,250 के नीचे चला गया है. जबकि भारतीय रुपये गिरकर 85.50 प्रति डॉलर के पार कर गया है.

    सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सुबह करीब साढ़े नौ बजे 34.21 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की उछाल के साथ 80,771.22 पर कारोबार कर रहा था. लेकिन बाद में ये और 120 अंक ऊपर चढ़ गया. जबकि निफ्टी 4.45 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 24,406.65 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. टाटा मोटर्स के शेयर तीन प्रतिशत उछाल के साथ ऊपर भागा.

    शेयर बाजार में उछाल
    एक दिन पहले मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में 105.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 80,844.63 अंक के ऊपरी स्तर तक गया और 79,937.48 अंक के निचले स्तर तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,414.40 अंक पर बंद हुआ.

    कारोबार के दौरान निफ्टी 24,449.60 के उच्च स्तर और 24,220 के निम्न स्तर के बीच घूमता रहा. व्यापक बाजार के सूचकांक भी शुरुआती दौर में आई बड़ी गिरावट से उबरने में सफल रहे और एक प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च एनालिस्ट अजीत मिश्रा का कहना है कि आतंकवादी हमले का जवाब सैन्य कार्रवाई से देने के बाद कारोबारी सत्र की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी. लेकिन बाद में यह तेजी से नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा और बढ़त के साथ बंद हुआ.

    फेड ने ब्याज दरों में नहीं किया परिवर्तन
    अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया. इसके पीछे उन्होंने मुद्रास्फीति में तेजी के जोखिम और बेरजोगारी को बड़ा फैक्टर बताया है. ये लगातार तीसरी बार है जब यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से प्रमुख ब्याज दरों में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया. हालांकि, यूएएस फेड के इस ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार में जरूर गिरावट दिखी.

  • Related Posts

    बागलाण: पवन रामदास काकुळते ने शिक्षा के क्षेत्र में रची नई पहचान, ‘ध्येय क्लास’ बना सफलता का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन पवन रामदास काकुळते ने…

    Continue reading
    नाशिक: Ishita Packwell Industries के जरिए सौरभ देशमुख ने पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई मजबूत पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री में जहां गुणवत्ता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है, वहीं सौरभ देशमुख ने Ishita Packwell Industries…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *