• Create News
  • ▶ Play Radio
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर, ₹1 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 50 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान आज विकास के नए अध्याय का साक्षी बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राजस्थान दौरे के दौरान प्रदेश को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही वे 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित कर प्रदेश के रोजगार और विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे को राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम “विकसित भारत–विकसित राजस्थान” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आधारभूत संरचना, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

    प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जोधपुर एयरपोर्ट की नवनिर्मित आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह टर्मिनल यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी नई गति देगा। इससे जोधपुर की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री पचपदरा स्थित देश की अत्याधुनिक रिफाइनरी परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। यह रिफाइनरी ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की भूमिका को मजबूत करने के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को व्यापक बढ़ावा मिलने की संभावना है।

    इसी क्रम में पचपदरा के मंडापुरा में HPCL के नवीन फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का भी लोकार्पण किया जाएगा। यह केंद्र स्थानीय नागरिकों और राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च गुणवत्ता वाली ईंधन सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राजस्थान के प्रति विशेष स्नेह के कारण प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, निवेश बढ़ेगा तथा हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और आमजन में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    डॉ. नयन एडवांस फिजियोथेरेपी क्लिनिक: आधुनिक फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द से राहत, बेहतर गतिशीलता और स्वस्थ जीवन की ओर एक भरोसेमंद कदम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों की समस्या, खेलों के दौरान लगने वाली चोटें, ऑपरेशन के…

    Continue reading
    राहुल गांधी के धरना, संसद बाधित करने और जंतर-मंतर की कथित पत्थरबाजी के विरोध में जयपुर में भाजपा का विशाल प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मार्च

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने, संसद की कार्यवाही बाधित करने तथा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *