• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा में बिजली बोर्ड से जुलाहों की ढाणी तक स्ट्रीट लाइट परियोजना स्वीकृत, विधायक संजीव बेनीवाल का जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए बिजली बोर्ड से हाथीपुरा होते हुए जुलाहों की ढाणी तक मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइटिंग कार्य स्वीकृत किया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विधायक संजीव बेनीवाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह स्ट्रीट लाइटिंग कार्य क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी। परियोजना के पूरा होने के बाद रात के समय आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

    उन्होंने विधायक संजीव बेनीवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है।

    इस दौरान भाई अयूब जमाला सहित जनाब यूसुफ, असलम दौलतखानी, डीपी वर्मा, मुकेश सेवदा, लाल मोहम्मद जन, भागचंद जेवलियां एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    भादरा में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली खाद जब्त; गोदाम सीज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़ हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *