• Create News
  • ▶ Play Radio
  • श्रावणी मेले और विधि-व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला, डीएम की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति और आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। जिलाधिकारी छिरिड़ बाई भूटिया ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में पहले से स्वीकृत अवकाश भी शामिल हैं।

    जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश पहले से स्वीकृत था तथा जो जिला मुख्यालय से बाहर हैं, उन्हें तत्काल अपने कार्यस्थल पर लौटना होगा। साथ ही अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सामान्य अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में भी कोई अधिकारी या कर्मचारी जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

    जिला प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    शुक्रवार को जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन का मानना है कि श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभागों की सक्रिय उपस्थिति आवश्यक है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, पहली भारतीय चैंपियन बनीं; CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारत की युवा स्क्वैश स्टार अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप…

    Continue reading
    भादरा में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली खाद जब्त; गोदाम सीज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़ हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *