• Create News
  • ▶ Play Radio
  • माली में अपहृत भारतीय मूल के हीरा कारोबारी धीरू रमानी 44 करोड़ रुपये की फिरौती के बाद रिहा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    माली में कथित तौर पर अपहृत किए गए भारतीय मूल के 75 वर्षीय हीरा कारोबारी धीरू रमानी को लगभग 44 करोड़ रुपये (40 लाख यूरो) की फिरौती दिए जाने के बाद रिहा कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने शुरुआत में करीब 100 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी, जिसे बाद में बातचीत के जरिए कम कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि धीरू रमानी का अप्रैल 2026 में माली में अपहरण कर लिया गया था। हाल ही में उन्होंने वहां एक सोने की खदान खरीदी थी और कुछ समय से वहीं रह रहे थे।

    सूत्रों के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले उनके परिवार ने स्वयं अपहरणकर्ताओं से बातचीत की और किसी भी भारतीय सरकारी एजेंसी की प्रत्यक्ष भूमिका के बिना उनकी रिहाई सुनिश्चित की। पिछले सप्ताह फिरौती की राशि चुकाए जाने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया।

    हालांकि रिहाई के बाद भी धीरू रमानी फिलहाल माली में ही हैं। स्थानीय पुलिस उनसे अपहरण और रिहाई से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

    धीरू रमानी मूल रूप से गुजरात के अमरेली जिले के धार गांव के निवासी हैं। वर्ष 1980 के आसपास उन्होंने सूरत के हीरा कारोबार से अपना व्यवसाय शुरू किया था। बाद में वे अमेरिका चले गए, जहां उनका परिवार अंतरराष्ट्रीय हीरा व्यापार से जुड़ा हुआ है।

    गौरतलब है कि अप्रैल में माली की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बामाको स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी करते हुए सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की थी।

    इस पूरे मामले ने पश्चिम अफ्रीकी देश माली में सुरक्षा व्यवस्था और विदेशी कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।

  • Related Posts

    एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी- “अगले 10 वर्षों में इंसानों से आगे निकल जाएगी AI”, 2036 तक दुनिया पर बॉट्स का हो सकता है नियंत्रण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। दुनिया के प्रमुख उद्योगपति और तकनीकी उद्यमी एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।…

    Continue reading
    सीएम भजनलाल शर्मा ने ईशा सिंह और मनु भाकर को दी बधाई, बोले- बेटियों ने विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ISSF शूटिंग विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *