• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें करता रहा पाकिस्तान, सेना ने PAK आर्मी के चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया; आतंकी लॉन्च पैड भी तबाह।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया. साथ ही आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिया. इसका वीडियो अब सामने आया है.

    पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की जा रही है. बीती रात (09 मई, 2025) को भी पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर मिसाइल गिराने की कोशिश की गई, लेकिन भारत ने उसकी सारी कोशिशें नाकाम कर दीं. पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया. साथ ही आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिया. इसका वीडियो अब सामने आया है.

    जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक झटके में लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया गया है. पाकिस्तान की तरफ से बीती रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया.

    आज सुबह श्रीनगर में सुनाई दीं विस्फोटों की आवाज
    भारतीय सेना द्वारा कई स्थानों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को शुक्रवार देर रात विफल किए जाने के कुछ घंटों बाद श्रीनगर शहर में आज सुबह कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई. अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई. विस्फोटों की आवाज सुनाई देते ही शहर में सायरन बजने लगे. अधिकारियों ने बताया कि शहर और घाटी के अधिकतर हिस्सों में बिजली काट दी गई.

  • Related Posts

    भादरा की मोनिका श्योराण ने एशियाई कुश्ती में जीता कांस्य पदक, दक्षिण कोरिया को 9-0 से हराया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ की बेटी मोनिका श्योराण ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप…

    Continue reading
    संगरिया: ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, डॉ. बी.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ संगरिया स्थित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्वामी केशवानंद स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *